मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। सड़क दुर्घटना में जख्मी कपड़ा व्यवसायी प्रदीप कुमार यादव की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया। 18 जनवरी 2026 को देर शाम शहर के हवाई अड्डा के पास सड़क दुर्घटना में शंभुआड़ निवासी करीब 40 वर्षीय प्रदीप कुमार यादव जख्मी हो गए थे। सिमरी स्थित अपने कपड़ा दुकान से वह घर लौट रहे थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। दोषी वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.