सीवान, दिसम्बर 20 -- पचरुखी, एक संवाददाता। जीबीनगर थाने के माधोपुर में हुई सड़क दुर्घटना में शामिल अधेड़ की मौत शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई। मृतक पचरुखी थाना के इटवा गांव का 55 वर्षीय अमर प्रसाद था। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम अधेड़ माधोपुर के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने अधेड़ को गंभीर रूप से जख्मी हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के क्रम में अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर अधेड़ की मौत के सूचना के बाद उसके घर पर पड़ोसियों और रितेदारों का सांत्वना देने के लिए तांता लग गया। जहां मृतक के परिजनों की चीख पुकार से सभी की आंखे नम थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...