हाजीपुर, मार्च 21 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा पहाड़पुर सड़क पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से कोचिंग पढ़ने जा रही 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान चांदपुरा निवासी राजकुमार राय की बेटी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल पिंकी को इलाज के लिए पीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। मिली जानकारी के अनुसार पिंकी दोपहर में साइकिल से कोचिंग पढ़ने पहाड़पुर जा रही थी। इसी दौरान पहाड़पुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे वह साइकिल से गिर गई और सिर फट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वही मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने ट्रैक्ट...