बहराइच, जनवरी 9 -- बहराइच। देहात कोतवाली में रिसिया थाने के चफरिया निवासी इरफान खां पुत्र रजी खां ने सड़क दुर्घटना में पत्नी राफिया के घायल होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनका साला फखरपुर थाने के वजीरगंज निवासी अफसर खान पुत्र असलम अपनी बहन राफिया को 20 दिसम्बर को दोपहर 12:45 बजे बाइक से वजीरगंज ले जा रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली के नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक की साइड से मारी टक्कर से राफिया घायल हो गई थी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.