रामगढ़, सितम्बर 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर 48 यूनिट मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो अलग-अलग बाइक में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार देरशाम तकरीबन साढ़े 7 बजे की है। भदानीनगर पाली निवासी टुनटुन सिंह 48 यूनिट की ओर से निकल कर फोरलेन क्रॉस कर रहे थे। तभी रामगढ़ की ओर आ रही बाइक (जेएच01बीडी-5101) टुनटुन सिंह की बाइक (जेएच24जी-9515) से टकरा गई। इस टुनटुन सिंह का बायां पैर टूट गया है। वहीं दूसरे बाइक में सवार चोरधरा रंका निवासी राज मल्हार, सालगो खुदिया टोला निवासी निक्की बेदिया और रांची गेदलसूद रांची निवासी अर्जुन बेदिया को भी चोट आई है। गंभीर रूप से घायल टुनटुन सिंह को इलाज के लिए तत्काल रामगढ़ ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...