गढ़वा, फरवरी 9 -- रमना। गढ़वा-श्री बंशीधर नगर फोरलेन सड़क पर परसवान गांव के समीप कार और ऑटो की टक्कर में चार सवारी घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों वहां एक ही लेने में गढ़वा की ओर जा रहे थे। सड़क पर ऑटो खड़ी कर सवारी को बैठाने के दौरान कार और ऑटो में टक्कर हो गई। उसमें चार लोग घायल हो गए। घायल लोगों में डंडई थाना क्षेत्र के रारो निवासी ऑटो चालक संदीप विश्वकर्मा, रमना थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी उदय मिस्त्री, परसवान के सितम कुमारी व सोनिया देवी शामिल है| सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में किया गया। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.