महाराजगंज, फरवरी 5 -- चौरीचौरा। क्षेत्र के बरईपार निवासी ध्रुव यादव ने पुलिस को तहरीर देकर सड़क दुर्घटना के मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ध्रुव ने बताया कि 17 दिसंबर को उनके पिता भोला यादव बाइक से फुटहवाइनार जा रहे थे। इसी दौरान अयोध्याचक ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात पल्सर बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.