मैनपुरी, जनवरी 15 -- बेवर,। क्षेत्र के ग्राम कुड़ी निवासी घायल युवती की सड़क दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुरेंद्र सिंह पुत्र रामसनेही निवासी कुड़ी ने बताया कि 3 जनवरी की देर शाम उसकी पुत्री कीर्ति अपनी मां सुखदेवी के साथ खेत से वापस लौट रही थी। तभी कुसमरा की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसमें 18 वर्षीय कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 14 जनवरी की देर रात युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साधु के निधन पर दी श्र...