रुडकी, फरवरी 6 -- भगवानपुर, संवाददाता। दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र से घर लौट रहे 27 वर्षीय बाइक सवार सूरजमल निवासी रुहालकी दयालपुर अन्य वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए देहरादून के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान सूरजमल से दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.