देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत भंडारो घुठियाबड़ा असहना गांव निवासी 23 वर्षीय संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 16 जनवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे मोहनपुर बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया था । जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया था । परिजनों ने डॉक्टर के अनुसार उसे रिम्स में भर्ती करा कर उसका इलाज करा रहे थे । लेकिन शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक के परिजन के अनुसार मृतक संजय कुमार के पत्नी, दो वर्ष के एक पुत्र है। उसकी पत्नी ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रिय रंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.