समस्तीपुर, फरवरी 18 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया चौक के निकट मोरवा सरैया सड़क पर हुए सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। शव बुधवार को सरायरंजन बाजार स्थित घर पर लाया गया। जहां शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरायरंजन बाजार निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र लक्ष्मण साह (36) अपने बाइक से दो फरवरी को मोरवा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में किसी वाहन नै ठोकर मार दिया जिससे बुरी तरह घायल हो गया था। घायल होने के बाद इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। रेफर के बाद पटना आईजीएमएस में ले जाया गया जहां इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 17 दिन बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। शोक जताने वालों में नप अध्यक्ष पूजा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.