मोतिहारी, दिसम्बर 17 -- चिरैया। एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके कारण परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक मनयोग पासवान (34) शिकारगंज थाना क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी रामश्रीठ पासवान का पुत्र था। घटना के समय वह बाइक से सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा बाजार से घर लौट रहा था। इसी क्रम में वह किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। जिसे दुर्घटना स्थल पर लोगों के सहयोग से मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसका एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। गहन चिकित्सा के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक मनयोग पासवान पेंटिंग का काम कर अपने परिवार का परवरिश करता था। छपवा से वह टावर की पेंटिंग कर लौट रहा था। मृतक को तीन पुत्र और एक नाबालिग पुत्री है। घटना के बाद से मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.