गया, मार्च 17 -- डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे 69 पर होली के दिन सड़क दुर्घटना में घायल बभंडीह गांव के मिथिलेश कुमार (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि होली के दिन ससुराल से आने के दौरान इमामगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के पास स्टेट हाइवे 69 पर किसी वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज पटना एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, सोमवार को शव गांव में देर शाम पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.