सिमडेगा, फरवरी 16 -- ठेठईटांगर। थाना क्षेत्र स्थित घुटबहार मिसी चौक के समीप शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि शुक्रवार की शाम दो ऑटो के बीच टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में बानो निवासी फेरी समद और शनिचरी समद नामक दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दोनो घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हे रिम्स रेफर कर दिया गया था। रिम्स में इलाज के क्रम में फेरी समद की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.