मिर्जापुर, फरवरी 11 -- मिर्जापुर, संवादाता।सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर का तीसरे दिन इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई ।बुधवार की सुबह शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश कनौजिया नदीहार बाजार स्थित एक सोने चांदी के दुकान पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। रोज की तरह दुकान बंद होने के बाद सोमवार की रात लगभग आठ बजे सुरेश कनौजिया साइकिल से अपने घर धनसीरिया जा रहे थे। जैसे ही तीलियापुर गांव में स्थित देसी शराब की दुकान पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे सुरेश को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभी...