देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना के बैद्यनाथपुर-महेशमारा के बीच हुए बाइक-टोटो ने टक्कर में टोटो सवार 68 वर्षीय वृद्ध पुकार वर्मा की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हो गयी। गुरुवार सुबह तकरीबन 10 बजे इलाज के क्रम में मौत हो गई। मामले की जानकारी के आधार पर पुलिस में घटनास्थल के आसपास अवस्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर दुर्घटना को अंजाम देने वाली बाइक जब्त कर ली है। हालांकि बाइक चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उसके बारे में पता लगाने में जुटी है। घटना के संबंध में नगर के सखुआ जंगल निवासी मृतक के पुत्र चंदन कुमार वर्मा ने बताया कि पिता बेल का व्यापार करते थे। बुधवार को मोहनपुर हाट से बेल टोटो में लादकर घर लौट रहे थे उसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.