जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला के इलाज के दौरान मौत नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर-करमाटांड मुख्य सड़क मार्ग पर विगत गुरुवार(03 अक्टूबर) को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई हेमीया देवी (उम्र-करीब 60 वर्ष) की इलाज के दौरान रविवार को धनबाद में मृत्यु हो गई। हादसे ने परिवार और क्षेत्रवासियों को शोक में डाल दिया। जानकारी के अनुसार, 03 अक्टूबर को करमाटांड थाना क्षेत्र के चेरकीपहाड़ी निवासी नारायण मंडल अपनी मां हेमीया देवी को लेकर पूजा करने नारायणपुर दुर्गा मंदिर गए थे। पूजा संपन्न करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मुर्गाडीह गांव के समीप अचानक बाइक से गिरने से हेमीया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया। चिकित्सकों ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.