मिर्जापुर, फरवरी 14 -- लालगंज। क्षेत्र के पिपरहा (धोबहा देवघटा) निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने घायल अवस्था में हेरिटेज अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील क्षेत्र के पिपरहा देवघटा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला (30) पुत्र भागीरथी मंगलवार को अपने घर से सोनबरसा के लिए जा रहा था। वह जैसे ही चिल्हिया पहाड़ी पर पहुंचा। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बस से धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ने मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख बनारस हेरिटेज अस्पत...