पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा समीप 31 मई को सड़क दुर्घटना में घायल बीएसएफ के जवान प्रदीप कुमार सिंह की मौत हो गई। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुनरिया गांव निवासी 34 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार होने पर रविवार को घर लाया जा रहा था परंतु रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर, मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच पहुंचे। एमआरएमसीएच टीओपी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इधर जवान की सूचना की खबर पर हजारीबाग से बीएसएफ पदाधिकारी एवं जवान मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पहुंच गए हैं। मृतक के पिता ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने मुंदरिया गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.