मुरादाबाद, फरवरी 19 -- जसपुर-काशीपुर मार्ग पर मंगलवार को गांव ध्यान नगर, जसपुर के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से उपचार के दौरान बुधवार को एक की मौत हो गई । गांव बिलावाला, थाना भगतपुर, निवासी हरपाल सिंह फौजी (60 वर्ष) व जयपाल सिंह (65 वर्ष) पुत्र ऊदल सिंह दोनों भाई 18 फरवरी को अपराह्न करीब 3:00 बजे जसपुर से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल जसपुर के पास खड़े एक ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार को काशीपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । जहां उपचार के दौरान जयपाल सिंह की मौत हो गई, हरपाल सिंह को उपचार हेतु चिंता जनक हालत काशीपुर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.