लातेहार, जनवरी 30 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। लातेहार जिले के डीही गांव निवासी मो.अय्यूब अंसारी उम्र लगभग 45 वर्ष की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मो.अय्यूब अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था,जहां बुधवार की शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत्यु की खबर मिलते ही गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने बालूमाथ मुरपा मार्ग बसिया रेलवे ब्रिज स्थित झारखंड ढाबा के समीप मृतक के शव के साथ मैक्लुस्कीगंज-बालूमाथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने,दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.