हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। रानीपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। कमलराज पुत्र जंग बहादुर निवासी शिवालिक नगर 20 मई को रानीपुर से ज्वालापुर की ओर जा रहा था। तभी एक बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे कमलराज को गंभीर चोटें आईं। 108 सेवा ने कमलराज को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 24 मई को उसकी मौत हो गई। भाई अमर सिंह ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.