कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- सैनी थाना क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव का 22 वर्षीय विनय कुमार पुत्र पप्पू बीए का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पड़ोसी जनपद फतेहपुर के खागा स्थित एक क्लीनिक में काम करता था। 30 नवंबर को वह बाइक से क्लीनिक जा रहा था। खागा कोतवाली के बुदवन गांव के सामने हाइवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। परिवार वाले हादसे में गंभीर रूप से घायल का फतेहपुर के ही निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। आराम नहीं मिलने पर सोमवार को प्रयागराज के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना खागा क्षेत्र में ...