दुमका, जनवरी 28 -- 25 जनवरी को शिकारीपाड़ा के काजलदाहा गांव के पास हुई थी दुर्घटना,एक व्यक्ति की मौके पर ही हो गई थी मौत दुमका। प्रतिनिधि दुमका- रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के काजलदहा मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में घायल दो अन्य कार सवार की इलाज के दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हो गई। मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम में कार में एक हाइवा ने धक्का मार दिया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि करीब 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था,जहां से बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया था। घटना में घायल 45 वर्षीय मिलन मंडल व 48 वर्षीय तारक दफादार की मौत हो गयी, जबकि सजल माल, चंदन मंडल, गौतम मंडल, ...