सिमडेगा, दिसम्बर 20 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। सिमडेगा में आयोजित क्रिसमस गैदरिंग से अपने घर लौट रहा पंकज कुल्लू सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना शनिवार के सुबह की है। थाना क्षेत्र के ताराबोगा के समीप पंकज का उसकी बाईक पर से नियंत्रण हट गया। जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...