दरभंगा, जनवरी 29 -- अलीनगर। आशापुर अलीनगर मुख्य मार्ग (एसएच 88) के अंदौली बसुआ मोर के पास गुरुवार की देर शाम पकड़ी चौक की ओर जा रहे अंदौली निवासी फुलकांत झा के पुत्र जयकांत झा (30 वर्ष) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जख्मी युवक अपने ही गांव से किसी कार्य से पकड़ी चौक जा रहा था। बसुआ मोर पर जैसे ही वह मुख्य एसएच सड़क पर चढ़ा कि आशापुर से अलीनगर की ओर तीव्र गति से जा रहे अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही गरहाट चौर (खीरा चौक) के पास गश्ती में खड़े पुलिस (112 नंबर) की गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...