गिरडीह, जनवरी 16 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ - चकाई रोड पर देवरी थाना के पथराटांड़ (सुखलजोरिया) के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए नवादा गांव निवासी हीरामन साव की इलाज के क्रम में गिरिडीह के एक अस्पताल में मौत हो गयी। घटना के बाद गुरूवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बता दें कि मंगलवार देर रात चतरो मोड़ से घर लौटने के क्रम में हीरामन साव अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बुधवार को सरकारी एम्बुलेंस से उसे उपचार के लिए देवरी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया। गिरिडीह में उपचार के क्रम में हीरामन साव की मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.