मोतिहारी, नवम्बर 24 -- बंजरिया। बंजरिया थाना क्षेत्र में अंबिका नगर मुख्य पथ पर एक किशोर की रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। किशोर पश्चिमी चंपारण के मैनटांड थाना क्षेत्र के परसौनी गांव का कृष तिवारी (16) था l जानकारी के अनुसार, वह नगर थाना क्षेत्र के बलुआ मोहल्ले में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करता था। रविवार की शाम युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर अंबिका नगर में किसी काम से जा रहा था। तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक कुछ दूर जा गिरे। जिसके बाद मौके पर पीछे बैठे किशोर की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बंजरिया थाने को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का शव पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.