सासाराम, अप्रैल 14 -- डेहरी, एक संवाददाता। दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी-नासरीगंज पथ पर दरिहट बाजार के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका प्राथमिकी उपचार डेहरी अनुमंडल अस्पताल कराया गया। डॉक्टरों ने उसका बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। उसका ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है। छह वर्षीय किशोरी आकृति कुमारी अपने नाना कन्हैया पनेरी के घर शादी में आई थी। जानकारी के अनुसार वह अपने मौसी के साथ बाजार में कोई समान खरीदने गई थी। उसी दौरान भूसहुला बालू घाट से बालू लदे 18 चक्का डंफर बाजार से गुजर रहा था, जिस कारण लड़की डंफर के चपेट में आ गई। जिससे उसके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर 112 की वाहन पहुंची और जख्मी किशोरी को इलाज के लिए डेहरी ले गई। घटना के बाद ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.