सिमडेगा, मई 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा सिमडेगा मुख्य पथ में शुक्रवार को रणबहादुर सिंह चौक के समीप ऑटो और कंटेनर में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के 14 सदस्य घायल हो गए। बताया गया कि कोलेबिरा निवासी मुन्नी देवी अपने परिवार के साथ ऑटो में सिमडेगा केलाघाघ डैम घुमने जा रही थी। इसी क्रम में रणबहादुर सिंह चौक के समीप ऑटो की टक्कर कंटेनर से हो गई। दुर्घटना में ऑटो में बैठे सभी 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में पंकज साहू, संजय साहू, लक्ष्मण कुमार, काजल देवी, उषा देवी, रानी कुमारी, मंगलम कुमारी, सरस्वती कुमारी, सुरज कुमार, स्वाति कुमारी, नंदनी कुमारी और शिव कुमार शामिल है। दुर्घटना के बाद सभी घायलों का सीएचसी लाया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.