सिमडेगा, मई 6 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलेबिरा रांची मुख्य पथ में सड़क दुर्घटना में शशि बागे नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बाजारटांड़ निवासी शशि बागे अपनी बाईक से जामटोली से कोलेबिरा आ रहा था। इसी क्रम में वह देवनदी के समीप मोड में अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने शशि बागे को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.