जामताड़ा, फरवरी 6 -- नारायणपुर। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौडिहनी गांव के समीप बीते दिन मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी छोटू रवानी (उम्र करीब 35वर्ष) के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक छोटू रवानी के पिता रामनगर गांव निवासी राजू रवानी ने स्थानीय थाना को लिखित आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक पर तेजी ओर लापरवाही से वाहन चलाकर धक्का मार कर अपने पुत्र का मृत्यु कर देने का आरोप लगाया है। वादी के द्वारा दिए गए आवेदन पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 13/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर जांच-पड़ताल करने में जुट गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...