मथुरा, फरवरी 11 -- फरह। मंगलवार को रैपुरा जाट के समीप सड़क पार करते समय कोह निवासी व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। गांव कौंह, फरह निवासी धारा (30) ट्रक चालक था। सोमवार रात घर जाने के लिए रैपुरा जाट के समीप वकील ढाबा के सामने से वह सड़क पार कर रहा था। बताते हैं कि तभी आगरा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद 108 एम्बुलेन्स द्वारा इलाज को फरह सीएचसी भिजवाया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। इस दौरान बाइक सवार भी घायल हो गया था। उसे उपचार को भर्ती कराया। उप निरीक्षक तेजेन्द्र सिह ने बताया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत की जानकारी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.