जहानाबाद, नवम्बर 24 -- रतनी, निज संवाददाता पंडौल- शकूराबाद सड़क में सोमवार को बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला रीना देवी पंडौल गांव की रहने वाली है। इस संबंध में रोहित कुमार ने बताया कि वह सास और अपनी बच्ची को लेकर इलाज कराने के लिए शकूराबाद बाजार जा रहे थे। रीना देवी बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। इस दौरान महिला की साड़ी बाइक के चक्का में फंस गया। चक्का में साड़ी लपटाने के कारण बाइक पलट गयी। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। शकूराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं महिला की गोद में रही बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.