पूर्णिया, फरवरी 21 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी चौक के समीप एक ऑटो के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं घायल हो गई। मृतका नगर पंचायत रूपौली स्थित वार्ड 13 रूपौली निवासी 62 वर्षीय सुनीता देवी थी। घायलों में मृतका की बहन गीता देवी और सुनैना देवी है। परिजनों ने बताया कि मृतका अपनी दोनों बहनों के साथ ऑटो पर सवार हो डुमर अपने रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने जा रही थी। टीकापट्टी चौक के समीप ऑटो को वाहन से धक्का लगा गया जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के शिकार तीनों महिला को तत्काल रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल महिलाओं का इलाज किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन करने पुलिस पहुंची। रूपौली थानाध्यक्ष अभय...