गिरडीह, नवम्बर 24 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम 8 बजे दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया । घायल व्यक्ति अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पहरमा गांव निवासी 45 वर्षीय मुनीलाल पंडित है । घायल व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सीएचसी गांडेय लाया गया । सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है । घटना की सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों बाईक को जब्त करके थाना ले आई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...