हजारीबाग, फरवरी 7 -- बरही, प्रतिनिधि। जीटी रोड पंचमाधव के पास मलकोको से मैट्रिक के परीक्षार्थियों को लेकर पदमा परीक्षा केंद्र जा रही स्कूल वैन बाइक को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वैन में सवार पांच मैट्रिक के परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर बरही थानाप्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक बाइक सवार के शव और घायल परीक्षार्थियों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। स्कूल वैन डॉ भीमराव आंबेडकर पब्लिक स्कूल मलकोको से मैट्रिक के 20 परीक्षार्थियों को लेकर पदमा स्थित परीक्षा केंद्र जा रही थी। यह घटना जीटी रोड पंचमाधव के पास हुई। घटनास्थल पर ही बाइक सवार जयप्रकाश मेहता उम्र 55 वर्ष पिता ननकु महतो ग्राम चेचकपी थाना बरकट्ठा की मौत हो गई। वहीं परीक्षार्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.