सिमडेगा, मई 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलेबिरा रांची मुख्य पथ स्थित लरबा गांव के समीप मंगलवार की सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रांची डोरंडा निवासी अनवासल हुसैन के रुप में की गई है। जबकि घायलों में रांची डोरंडा निवासी मो नेहाल एवं मो मंजूर शामिल है। बताया गया कि अनवासल हुसैन मोटर मैकेनिक था। सोमवार रात्रि 10 बजे के आसपास अपने दो मित्र डोरंडा निवासी मो नेहाल एवं मो मंजूर के साथ अपनी कार से कोलेबिरा नवाटोली में खराब पड़े एक वाहन को ठीक करने आया था। वाहन को मरम्मत करने के बाद तीनों मंगलवार की सुबह 3:30 बजे के आसपास अपने घर रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में लरबा गांव के समीप चालक ने कार पर से संतुलन खो दिया और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर ...