चाईबासा, नवम्बर 10 -- गुवा। बड़बिल से किरीबुरू जा रहे दो युवक रविवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना हाथी चौक के आगे बरायबुरु गांव स्थित पुलिया के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बड़बिल से किरीबुरू की ओर जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से जा टकराया। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक मुरली राव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस से नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।दोनों युवक बड़बिल के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.