गिरडीह, मई 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-चकाई रोड में सप्ताहिक हाट चतरो के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें चार पहिया वाहन की चपेट में आने से असको गांव के 70 वर्षीय लेखों महली गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में बताया कि लेखों महली चतरो से पैदल कोसोगोंदोदिघी स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी क्रम में हटिया चौक के पास वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.