जामताड़ा, जनवरी 25 -- सड़क दुर्घटना मामले में टेलर के चालक पर हुआ केस दर्ज नारायणपुर, प्रतिनिधि। गोबिन्दपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ के समीप बीते गुरुवार रात्रि को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। मृतक व्यक्ति की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव निवासी हीरालाल दास के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृतक हीरालाल दास की पत्नी पुतुल देवी ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर ट्रेलर वाहन संख्या जेएच09एपी 0714 के चालक पर तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर धक्का मारने से मेरे पति हीरालाल दास की मृत्यु हो जाने का आरोप लगाया है। वादी के आवेदन पर स्थानीय थाने में कांड संख्या 10/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर जांच-पड़ताल करने मेें जुट गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.