बहराइच, जनवरी 7 -- बहराइच। हरदी थाने के महसी के पास छह दिसम्बर को साईकिल सवार पूरे सीताराम के मजरे गलकारा निवासी कैलाश पुत्र राम मिलन को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घायल को मेडिकल कालेज से लखनऊ केजीएएमयू रेफर किया गया था। घायल का अभी भी इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के भाई जगराम ने बाइक नम्बर दर्ज करा बाइक सवार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...