सीवान, मार्च 12 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हथौड़ा बड़का टोला मोड़ पर रविवार रात्रि को सड़क दुर्घटना मामले में मृतक की पत्नी ने हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया है। हुसैनगंज दक्खिन मुहल्ला निवासी मृतक अतहर हुसैन की पत्नी ने आवेदन के माध्यम से बताया कि 9 मार्च को उनके पति सीवान से घर आ रहे थे। इसी बीच हथौड़ा बड़का टोला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सगीर हुसैन उर्फ अतहर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सीवान सदर अस्पताल कराया गया। हुसैनगंज पुलिस द्वारा उक्त आवेदन पर कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.