कौशाम्बी, नवम्बर 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के बड़वा मजरा डहिया निवासी चंद्रिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 25 अक्तूबर को उसके 64 वर्षीय पिता दुर्गेश प्रसाद मिश्रा मकान निर्माण के लिए पटरी-बल्ली लेने गए थे। वह इलाके के रसूलपुर टप्पा मोड़ पर स्थित दुकान के समीप खड़े थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित के पिता का पैर कई जगह से टूट गया था। बाइक सवार तीन लोग भी घायल हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...