रुडकी, दिसम्बर 6 -- रुड़की-लक्सर मार्ग पर कार चालक की टक्कर से बच्ची के घायल होने और ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लंढौरा के मातावाला हसनबाग निवासी जुल्फुकार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गाधारोणा मार्ग पर 18 नवंबर को उसकी चार वर्षीय पुत्री अदिबा सड़क किनारे खेल रही थी। तभी गाधारोणा की ओर मुड़ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया था। कार का पहिया अदिबा के पैर पर चढ़ने से वह बुरी तरह घायल हो गई थी। इसके बाद कार सवार मौके से भाग निकला था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक समून निवासी गाधारोणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...