कौशाम्बी, जनवरी 11 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव निवासी 45 वर्षीय मो. तेलाल जाफरी सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। सप्ताह भर पहले ही वह घर लौटकर आए थे। शनिवार की दोपहर अपने छोटे भाई ऐलाल जाफरी के साथ बाइक से आंख का इलाज कराने मूरतगंज बाजार जा रहे थे। मूरतगंज मेला मैदान के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में तेलाल अहमद की मौत हो गई थी। उनके बहनोई अख्तर सादिक निवासी करेली प्रयागराज की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मंझनपुर के बबुरा निवासी उमेश कुमार ने बताया कि 16 जून को मंझनपुर चौराहे पर उनको एक स्कूल वैन ने टक्कर मारी थी। इससे गंभीर चोट आई थी। इस प्रकरण में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.