अमरोहा, जनवरी 7 -- सुशीला देवी किसान इंटर कॉलेज डिडौली में बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। वरिष्ठ प्रवक्ता वीर सिंह कश्यप ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने के साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश छात्र-छात्राओं को दिए। यातायात नियमों की विस्तार संग जानकारी भी दी। विद्यालय में मौजूद सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों से हस्ताक्षर अभियान बोर्ड पर हस्ताक्षर कर सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के...