बहराइच, दिसम्बर 1 -- बहराइच। प्रदेश में घटित होने वाली सड़क दुर्घटना तथा उसमें होने वाली मौतों में कमी लाये के लिए यातायात माह मनाया गया। विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया । स्कूली छात्र - छात्राओं, पुलिसकर्मियों के द्वारा यातायात जागरुकता रैली निकालकर आमजनमानस को यातायात नियमों का पालन कराया। अपने सम्बन्धियों से पालन कराने हेतु जागरुक किया गया। सर्दी में कोहरे, धुंध के दृष्टिगत भारी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाये गये । विभिन्न स्थलों, चौराहों, तिराहों पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस तथा थाना पुलिस द्वारा प्रभावी अभियान चलाते हुए कुल 33301 चालान किये गये, जिनमें से कुल 336 चालान निस्तारित करते हुए कुल ...