बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नियमों का कराएं पालन नाबालिग चालकों पर करें कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर लगाएं लगाम स्कूल वाहनों की नियमित जांच और अभियान चलाने का निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक फोटो 13 शेखपुरा 03 - बैठक में शामिल सांसद, विधायक, डीएम व अन्य लोग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लोजपा (आर) के सांसद अरुण भारती ने जिला परिवहन विभाग को स्कूल वाहनों की नियमित जांच करने को कहा है। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा के लिए जारी गाइड लाइन की समीक्षा की गई और इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया। सांसद ने बताया कि नाबालिग चालकों पर कार्रवाई करने, ओवरलोड वाहन संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाने, नो इंट्री का पालन कराने सहित अन्य निर्दे...