चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा। मंझारी थाना अंतर्गत बिगंबुरु रूतासाइ गांव निवासी 26 वर्षीय शिव कुमार गोप की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम में वह अपने घर से बाइक से भरभरिया हट जा रहा था। रास्ते में अचानक विपरीत दिशा से आ रही छोटा हाथी वाहन घक्का मार दिया। जिससे शिव कुमार गोप गंभीर रूप से जख्मी हो गया।उसे घटना स्थल से उठाकर मंझारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव को मंझारी अस्पताल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को बाइक से हाट जाने के क्रम में सड़क दुघर्टना में जख्मी होने से मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...